इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता । जिला पुरुष अस्पताल की बिजली बुधवार को अचानक से गुल हो गई जिसके कारण ओपीडी में अंधेरा छा गया । ऐसे में जहां मरीज परेशान हुए वहीं डॉक्टरों को भी परेशानी उठानी पड़ी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज भी देखे गए और दवाइयों का वितरण भी किया गया। लाइट आने के बाद ही सही तरह से काम काज शुरू हो सका। अस्पताल की ओपीडी में कई डॉक्टरों के कक्ष में इनवर्टर की व्यवस्था नहीं है और जनरेटर होने के बाद भी उसे समय से नहीं चलाया जाता है । जिसके कारण डॉक्टरों के साथ मरीजों को भी आए दिन इसी तरह की परेशानी उठानी पड़ती है।सर्दी के इस मौसम में बीमारियां तेजी से बढ़ रही है और काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं । ओपीडी में डॉक्टरों के पास मरीजों की खूब भीड़ हो रही है । बुधवार को सुबह 11:30 बजे ओपीडी में काफी मरीज थे और इसी ...