मुरादाबाद, नवम्बर 25 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से जिले में चलाये जा रहे "डायरिया से डर नहीं" कार्यक्रम की प्रगति व समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि डायरिया के मामलों को स्वास्थ्य इकाई के ओपीडी रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही स्थिति के अनुसार इलाज एवं संदर्भन करें। स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग सही तरीके से हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। पीएसआई इंडिया के मो. रिजवान ने अब तक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुबीर सिंह, जिला शहरी स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.