ओपीडी में तीन दिनों से 3000 हजार से कम मरीज
नोएडा, मई 21 -- नोएडा। जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन दिनों से मरीजों की संख्या तीन हजार से कम है। गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी में 2659 मरीज इलाज के लिए आए। इन मरीजों में 800 से अधिक मरीज फिजीशियन के पास परामर्श के लिए आए। कुत्ता काटने वाले 48 मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। अमरनाथ यात्रा के लिए 19 श्रद्धालुओं के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए गए।18 मई को ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 3561 थी। इस दिन मरीजों की संख्या अधिक होने का कारण सोमवार का दिन था। हमेशा सोमवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या अधिक होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.