बरेली, मार्च 3 -- जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवकाश होने की वजह से आधा दिन की ओपीडी में भी कई डॉक्टर पहले ही कक्ष से चले गए। 12 बजे से पहले ही डॉक्टरों के रूम के बाहर ताला लटक गया। ऐसे में मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार को अवकाश की वजह से ओपीडी 12 बजे तक ही चली। दोपहर 11:30 बजे तक ही पर्चा बना और 12 बजे तक ओपीडी चली। जानकारी नहीं होने की वजह से मरीज 1 बजे तक ओपीडी में आते रहे। मरीजों को सबसे अधिक परेशानी ओपीडी में डॉक्टर की गैरमौजूदगी की वजह से हुई। कई कक्ष बंद थे, कई में डॉक्टर ही नहीं थे, जबकि 12 बजे तक ओपीडी का संचालन होना था। दवा काउंटर भी 12 बजे बंद हुआ मरीजों को दवा लेने में काफी परेशानी हुई। दोपहर 12 बजते ही दवा काउंटर बंद हो गया। ऐसे में कई मरीज जांच कराकर दवा लेने पहुंचे तो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.