ओपीडी में डेढ़ घंटे तक ठप रही बिजली, इलाज के लिए मरीजों को करना पड़ा इंतजार
सीवान, जून 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की ओपीडी स्थित पुरानी बिल्डिंग में सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण यहां संचालित कई विभागों में उपचार कार्य प्रभावित रहा और मरीज इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे। सामान्य ओपीडी के सामने मरीज जमीन पर बैठे नजर आए। मरीजों का कहना था कि इलाज के लिए लाइन में खड़े थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे कि दोपहर के करीब 12.15 बजे अचानक बिजली गुल हो गयी और इसके बाद बताया गया कि बिजली के आने के बाद ही इलाज संभव होगा। इधर काफी देर तक बिजली के नहीं आने पर थक हारकर जमीन पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- ओपीडी में डेढ़ घंटे तक ठप रही बिजली, इलाज के लिए मरीजों को करना पड़ा इंतजारबिजली आपूर्ति के मुख्य तार का जलना शॉर्ट सर्किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.