ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़, दवा काउंटर पर लगी लंबी लाइन
बरेली, मार्च 16 -- ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़, दवा काउंटर पर लगी लंबी लाइन बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। सुबह 9 बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। भीड़ में सबसे अधिक परेशानी दवा काउंटर और पैथलॉजी में हुई। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ओपीडी में आ रहे करीब 40 प्रतिशत मरीजों को डॉक्टर जांच की सलाह लिख रहे हैं। इसके चलते पैथलॉजी पर मरीजों की जांच का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.