शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- जिले के मरीजों को तमाम सुविधाएं देने वाला मेडिकल कालेज की ओपीडी में सोमवार को अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों तक लाइन में खड़े रहे, लेकिन सर्जरी विभाग के चिकित्सक समय पर ओपीडी में नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल कालेज में सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतार लग गई थी, लेकिन 11 बजे तक भी सर्जरी विभाग के डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं बैठे। ऐसे में मरीज गर्मी और उमस में हांफते नजर आए। कई मरीजों की लाइन में लगे हाेने के बाद हालत बिगड़ने लगी, जिससे उन्हें जमीन पर लेटकर इंतजार करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि यह समस्या अक्सर बनी रहती है। पता करने जाओे तो कभी चि...