अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। बदलते मौसम के चलते सीएचसी मिल्कीपुर में ओपीडी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खांसी,जुखाम व पेट दर्द की बीमारियों से पीड़ित सैकड़ों मरीज सीएचसी मिल्कीपुर में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. एके सिन्हा ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों तीन सौ से अधिक मरीज प्रतदिन इलाज कराने आ रहे है। जो मार्च माह के मुकाबले 15 से 17 प्रतिशत अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.