हल्द्वानी, अगस्त 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ आशा कार्यकर्ताओं की ओपीडी में एंट्री बंद करने के विरोध में गुरुवार को आशाओं ने प्रदर्शन किया। महिला अस्पताल से जुलूस निकालकर आशा कार्यकर्ता नैनीताल रोड होते हुए स्टेडियम के पीछे स्थित सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचीं। यहां जोरदार नारेबाजी कर उन्होंने अपनी समस्याएं उठाईं और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। सुबह करीब 11 बजे आशा कार्यकर्ता महिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुईं। बैठक के बाद सभी जुलूस के रूप में सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचीं। वहां एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी और डॉ. मनोज कांडपाल को ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने कहा कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ उनकी ओपीडी में एंट्री रोक दी गई है। ऐसे में प्रसूताओं की समस्याओं को चिकित्सकों तक पहुंचाने में प...