मुरादाबाद, जून 15 -- सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने को मरीजों की भीड़ उमड़ी। कुत्ते के काटने से पीड़ित दो सौ मरीजों को रैबीज से बचाव का टीका लगाया गया। इनमें सौ पीड़ितों का पहला टीका लगा। सौ मरीज टीके की अगली डोज लगवाने पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजे से पहले ही काफी संख्या में मरीज पहुंच गए। जिसके चलते ओपीडी का समय शुरू होने पर ही पर्चा बनवाने के काउंटर पर काफी लंबी लाइन लग गई। पूर्वान्ह 11 बजे तक ओपीडी परिसर मरीजों से खचाखच भरा नजर आया। दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। यह भी पढ़ें- सीएचसी जसरा की ओपीडी पहुंची हजार के पार मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि दिन के समय तेज धूप होने के मद्देनजर बड़ी संख्या में मरीज सुबह ही पहुंच गए। रविवार की छुट्टी रहने के चलते सोमवार को ओपीडी मे...