मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मॉडल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे 90 वर्षीय वृद्ध मरीज के परिजन से ओपीडी में तैनात डाक्टर की जमकर बहस हो गई। इस दौरान डाक्टर व मरीज के परिजन आपस में भिड़ गए। बाद में मरीज के परिजन ने डाक्टर द्वारा बदसलूकी किए जाने की लिखित शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक से की। शिकायती आवेदन की प्रतिलिपि परिजन ने सिविल सर्जन और डीएम को भी भेजा है। पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी संजय कुमार ने उपाधीक्षक को दिए गए आवेदन में बताया कि उसके वृद्ध पिता 90 वर्षीय तारणी प्रसाद गुप्ता 10 नवम्बर की सुबह घर में गिर गए थे। जिस कारण उनके दाहिने पैर व हाथ तथा हाथ की अंगुली में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के ओपीडी लेकर आए थे। लेकिन ओपीडी में तैनात डाक्टर ने इलाज करने के बजाय गाली गलौज करते हुए मरीज के साथ भगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.