मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल लेकर पीएचसी तक की ओपीडी में आने वाले मरीजों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने इसका निर्देश सभी अस्पताल प्रभारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी अस्पताल में फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए अलग काउंटर बनाया जाए। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इस काउंटर पर बुलाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाए। दवा उन्हीं लोगों खिलाई जाए, जिनके बारे में एसओपी में बताया गया है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को दवा नहीं दी जाए। इसके अलावा दो वर्ष से कम के बच्चे को दवा नहीं खिलाई जाएगी। गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.