ओपीडी-पर्चा काउंटर के सामने लगा टेंट, मरीजों को मिली राहत
बरेली, मई 20 -- भीषण गर्मी और तेज धूप में इलाज कराने जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को अब थोड़ी राहत मिलेगी। हिन्दुस्तान ने धूप में मरीजों के कतार में खड़े होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर का असर हुआ और अस्पताल प्रबंधन ने पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक अस्थायी टेंट लगा दिया है। इससे मरीजों-तीमारदारों को अब पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक, धूप से काफी हद तक निजात मिल गई है। बीते कई दिनों से तेज धूप हो रही है। गर्मी-उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ा कूलर तो पहले ही लग गया था लेकिन पर्चा बनवाने के दौरान लंबी लाइन में मरीज धूप में खड़े हो रहे थे। यह भी पढ़ें- 45 मिनट गुल रही बत्ती, बिना जनरेटर तपे मरीज, जिला अस्पताल में बिजली कटी तो नहीं चालू किए गए जनरेटर, खिड़कियों के पतले पर्दे भी तपिश रोकने में फेल हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.