ओपीडी निरीक्षण में गायब मिले सात सीनियर डॉक्टर, अब कार्रवाई की बारी
भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग पटना मुख्यालय की सख्ती के बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे शनिवार को अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण करने लगे। दोनों पदाधिकारी सुबह 10 बजे ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ओपीडी में विभिन्न विभागों के सात सीनियर चिकित्सक ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं। सीनियर की जगह जूनियर डॉक्टर्स, इंटर्न व एमबीबीएस छात्र मरीजों का इलाज कर रहे थे। जबकि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चेंबर समेत अन्य जगहों पर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी。
अस्पताल के निरीक्षण का परिणाम निरीक्षण को पहुंचे दोनों पदाधिकारियों को देखकर पूरे ओपीडी परिसर में कर्मियों व डॉक्टरों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.