धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी ड्यूटी से 12 डॉक्टरों के एक साथ गायब रहने का मामला सामने आया है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने सभी अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है और 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। बता दें कि 19 फरवरी को अधीक्षक ने पीजी ब्लॉक स्थित ओपीडी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नेत्र रोग विभाग की डॉ पल्लवी वर्मा, डॉ तन्वी, डॉ पुरुषोत्तम मंडल, डॉ निर्मला टुडू और डॉ कृतिका ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। वहीं ईएनटी विभाग की डॉ बरखा, डॉ लोकेश्वर, डॉ पूनम और डॉ जितेन्द्र भी मौजूद नहीं थे। मनोरोग विभाग में डॉ राम कुमार महतो, डॉ असलम परवेज और डॉ आर मुर्मू भी ड्यूटी से गायब मिले। ये सभी जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ही सभी की हाजिरी काट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.