ओपीडी-इमरजेंसी में पेट दर्द के साथ उल्टी और डायरिया के मरीज
बागपत, मई 20 -- बागपत। तापमान बढ़ने के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां हावी हो चली हैं। सबसे ज्यादा पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज आरहे हैं। हर उम्र के लोग पीड़ित हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में मंगलवार को सबसे ज्यादा यहीं मरीज रिकार्ड किए गए। इसके अलावा ओपीडी में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित 800 से अधिक मरीज पहुंचे। जिसमें वायरल, सर्दी, जुकाम, आंख और शरीर में एलर्जी के भी मरीज पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखे जाने के साथ बीमारियों से बचाव की सलाह दी गई। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के पर्ची काउंटर पर सुबह आठ बजे से मरीज और तीमारदारों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। काफी देर लाइन में लगने के बाद मरीजों का नंबर आया। ऐसी ही तस्वीर ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर दिखाई दी। यहां बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर अन्य विशेषज्ञ चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.