ओपीडी:::बुखार के 313, सांस रोगियों का आंकड़ा 250 पार
आगरा, जुलाई 4 -- मानसून की दस्तक के बाद हुए मौसम परिवर्तन के बाद वातावरण में उमसभरी गर्मी के चलते लोग बुखार, सांस और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार व डायरिया के रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार, सांस व डायरिया समेत 1466 रोगी उपचार के लिए आए। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिन में उमसभरी गर्मी व बारिश होने के बाद रात के समय तापमान गिरने से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए 1466 रोगियों में बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या 313 रही। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 128 रोगी शामिल हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच भी कराई गई है। जिससे मलेरिया व टाइफाइड होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.