छपरा, मार्च 11 -- परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टेट टीम ने किया मूल्यांकन फोटो- 9 कायाकल्प के तहत परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती स्टेट टीम की सदस्या डॉ.श्वाति प्रभा व अन्य। परसा,एक संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा का कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वाह्य मूल्यांकन किया गया।रा ज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम की सदस्या डॉ. श्वाति प्रभा एवं टेक्निकल टीम सदस्य महिपाल जी ने अस्पताल का निरीक्षण करीब साढ़े तीन घंटों तक किया। टीम ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता,संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था,जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन,लेबर रूम, ओपीडी, वार्ड,शौचालय,पेयजल सुविधा,रिकॉर्ड संधारण एवं मरीज सुविधाओं का गहन आकलन किया। निरीक्षण के क्रम में टीम ने अस्पताल में लागू स्वच्छता मानकों, रंग-कोडित अपशि...