लखनऊ, अगस्त 17 -- अटेवा के प्रदेश पदाधिकारियो की पारा स्थित स्व. डॉ राम आशीष सिंह स्मृति भवन में पुरानी पेंशन की बहाली, टीईटी की अनिवार्यता की समाप्ति, निजीकरण की समाप्ति के लिए को लेकर बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों में जनजगारण सदस्यता व सहयोग अभियान के अलावा 21 अगस्त को पेंशन तिरंगा यात्रा व 25 सितंबर को लखनऊ में रैली की सफलता पर बात हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि अटेवा 21अगस्त को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकलेगा। तिरंगा यात्रा के लिए सभी तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा यात्रा से ही सरकार को शिक्षक और कर्मचारियों की ओर से सरकार पुरानी पेंशन की बहाली का संदेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...