बस्ती, अगस्त 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) जिला इकाई ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, टेट अनिवार्यता खत्म करने और निजीकरण बंद करने की मांग किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे अटेवा के जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि शेयर बाजार आधारित नई पेंशन स्कीम शिक्षकों कर्मचारियों के लिए कत्तई ठीक नहीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारी 25 सितम्बर को लखनऊ में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला महामंत्री कैलाश नाथ और मंडलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू ...