लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता आल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के आह्वान पर बुधवार को पूरे प्रदेश में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर काला दिवस मनाया और सरकार से 2005 से बंद पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर के हिस्सा लिया। ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु व प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह और शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया गया।विजय बंधु ने कहा कि आज ही के दिन प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त हो जाने के कारण प्रदेश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है। न्यू पेंशन स्कीम लागू होने के बाद जो भी शिक्षक कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं वह दर-दर...