रामपुर, अप्रैल 2 -- पुरानी पेंशन योजना ओपीएस की मांग और एक अप्रैल काला दिवस पर शिक्षकों ने बाह पर खाली पट्टी बांधकर शैक्षिक कार्य किया। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि ओपीएस में मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा और निश्चित पेंशन राशि ओपीएस में उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण इस बदलाव की शुरुआत वाली तारीख को विरोध स्वरूप एक अप्रेल को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि कई शिक्षक और सरकारी कर्मचारी संगठन वर्ष 2004/2005 से ही एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं,क्योंकि इसी दिन से अधिकांश राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन योजना ओपीएस को प्रभावी रूप से लागू किया गया था। कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 2004 और 2005 के विज्ञापनों के आधार पर नियुक्त शिक्षक और कर्मचारी लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। कर्मचा...