ओपल रेस्टोरेंट में कॉमर्शियल पीएनजी का शुभारंभ
रामपुर, जून 24 -- जनपद में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन को बढ़ावा देने के लिए शहर के द ओपल रेस्टोरेंट में वाणिज्यिक पीएनजी गैस कनेक्शन का शुभारंभ किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान एवं एचपीसीएल के एरिया मैनेजर नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अधिक सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण हितैषी है। इस नए कनेक्शन के साथ शहर में वाणिज्यिक पीएनजी कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 03 हो गई है। इसके अलावा, नगर क्षेत्र में वर्तमान में 2150 घरेलू पीएनजी कनेक्शन भी सफलतापूर्वक संचालित हैं। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के प्रबंधक आयुष, एचपीसीएल के सीनियर इंजीनियर प्रदीप प्रधान, फील्ड इंजीनियर धनंजय प्रसाद और वेंडर फरीद अहमद उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.