ओपन-सोर्स हार्डवेयर और पाइथन का प्रशिक्षण
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज। इविवि के भूगोल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग और आईआईटी बॉम्बे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। आईआईटी बॉम्बे के एफओएसएसईई विशेषज्ञ राजेश खुशलकर ने ओपन-सोर्स हार्डवेयर, विनीता घावरी व रश्मि पाटणकर ने साईलैब, सुमंतो कर ने ई-सिम और नलिना वेंकटरमणि ने पाइथन पर प्रशिक्षण दिया। एफओएसएसईई के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. मो. कासिम खान के साथ आईआईटी बॉम्बे और इविवि के बीच पांच वर्षीय नॉलेज पार्टनरशिप की संभावनाओं पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों के नियमित प्रशिक्षण, परियोजना आधारित अध्ययन, कौशल विकास और इंटर्नशिप पर भी विचार हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.