नई दिल्ली, जुलाई 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए बुधवार को एक याचिका खारिज कर दी। याचिका में अदालत की मामला प्रबंधन प्रणाली में इस्तेमाल किए जा रहे 'फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर' का आम लोगों को अध्ययन करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वह सुनील आह्या नामक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं है। पीठ ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता के पास सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री या संस्थान के आंतरिक कामकाज में सुधार के लिए कोई उपयोगी सुझाव हैं तो उनका हमेशा स्वागत है। उन्हें उपयुक्त रूप से शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। 'फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर' (एफओएसएस) का सोर्स कोड आम लोगों के लिए उपलब्ध है और इस...