नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। कैंब्रिज स्कूल में मंगलवार को प्रथम ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका रश्मि भारद्वाज और खेल कार्यकारी कुशांक रुस्तगी ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-7 और अंडर-13 वर्ग के मुकाबले खेले गए। इस स्पर्धा में 28 विभिन्न स्कूलों और अकादमी के 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को अंडर-9 और अंडर-15 वर्ग में 26 स्कूलों और विभिन्न अकादमी के 40 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...