बरेली, फरवरी 23 -- सनसिटी विस्तार निवासी रूशांक सिंह तोमर ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड व बिहार सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच में कक्षा-एक के छात्र रूशांक तोमर ने कोच कमल कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 2024 से अब तक चार स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीते हैं। विभिन्न स्कूली प्रतियोगिताओं में भी वे तीन गोल्ड, दो सिल्वर व एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर चुके हैं। कुल 12 पदक जीतने वाले रूशांक अपनी स्कूल पढ़ाई, प्रतियोगिताओं में नृत्य, गायन, भाषण, आर्ट कला, सुलेख आदि में अपनी क्लास में अग्रणी रहता है। रूशांक की इस उपलब्धि पर कोच समेत सभी परिजनों को उस पर नाज हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...