भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सैंडिस मैदान के ओपन थिएटर में सोमवार शाम से तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्रगुप्त और कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, मंजूषा गुरु मनोज पंडित, मनोज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। मंजूषा महोत्सव में स्थानीय एवं पटना से आए कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसने काफी देर तक तालियां बटोरीं। बच्चियों ने झिझिया नृत्य कर भी वाहवाही लूटी। डीएम व अन्य पदाधिकारियों ने मंजूषा शिल्प ग्राम का भ्रमण किया। यह शिल्पग्राम पूरे महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना रहा। जहां ग्रामीण झलक में मंजूषा आर्ट की कलाकारी दिखाई गई। यहां झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.