नोएडा, मार्च 30 -- प्राथमिक विद्यालय के परिसर और खेल मैदान में जगह चिह्नित प्राधिकरण ने कंपनी का चयन कर कार्य आदेश जारी कियानंबर गेम18 गांवों में ओपन जिम लगाने की तैयारी06 प्रकार के उपकरण लगाए जाएंगे03 साल तक चयनित कंपनी रखरखाव करेगीग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के कासना, सिरसा, डाढ़ा और गिरधरपुर समेत 18 गांवों में ओपन जिम लगाने का काम अप्रैल में शुरू होगा। प्राधिकरण ने कंपनी का चयन कर कार्य आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय के परिसर और खेल मैदान में जगह चिन्हित कर ली गई है। प्रत्येक जिम में छह प्रकार के उपकरण लगाए जाएंगे।लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्राधिकरण ने सेक्टरों और अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में ओपन जिम स्थापित करने की योजना बनाई है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। आवासीय सेक्टर क...