ओपन जिम निर्माण के लिए नप अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण
सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने मंगलवार को वार्ड 13 का भ्रमण किया। मौके पर नप अध्यक्ष ने ओपन जिम निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने कहा कि शहर के हर वार्ड में खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। ओपन जिम बनने से यहाँ के युवाओं और आम नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मौके पर वार्ड पार्षद मनोज अग्रवाल ने भी वार्ड के सर्वागिण विकास का भरोसा दिलाया। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.