बोकारो, जून 14 -- अंगवाली। सीसीएल ढोरी एरिया महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा प्रातः व्यायाम, अभ्यास व योगा सहित विभिन्न स्तर के ओपन जिम अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय के निकट लगाया गया है। सीएसआर कोष से करीब चार लाख रुपये की लागत से यह जिम स्थापित किया गया। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने बताया कि इस जिम के लगने से यहां के युवक-युवतियां तथा बच्चे-बुजुर्ग मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम कर सकेंगे। यह भी कहा कि आज के जमाने में जिम करना सभी के लिए जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...