वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-19 ओपन शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने मेधा का लोहा मनवाया है। जिले के होनहार खिलाड़ी आभास कुमार श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (द्वितीय स्थान) का खिताब अपने नाम किया। कुल नौ चक्रों तक चली इस प्रतियोगिता की अंतिम बाजी में तीसरे बोर्ड पर आभास का सामना वाराणसी के ही माज इकबाल से हुआ। काले मोहरों से खेलते हुए आभास ने अपनी सटीक चालों से माज इकबाल को हार स्वीकार करने पर मजबूर कर दिया और उपविजेता का गौरव हासिल किया। वाराणसी के ही वरदान श्रीवास्तव ने पांचवें बोर्ड पर श्रेष्ठ श्रीवास्तव को मात देकर टूर्नामेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप 7 और 8 मई को प्रयागराज में आयोजित है। इ...