गंगापार, अप्रैल 10 -- प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, बेंदौ में शुक्रवार को आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट में लगभग 400 छात्रों ने प्रतिभाग किया। एमआरएफ टायर कंपनी ने अंतिम रूप से 125 छात्रों का चयन किया। कंपनी ने इंटरमीडिएट व आईटीआई छात्रों को 2.16 लाख, डिप्लोमा व स्नातक को 2.34 लाख तथा बीटेक छात्रों को 2.46 लाख वार्षिक स्टाइपेंड पर चयनित किया। प्रशिक्षण के बाद वेतन तीन से 3.60 लाख वार्षिक होगा। यह जानकारी प्लेसमेंट अधिकारी प्रमोद मिश्रा ने दी। इस मौके पर सचिव विकास सिंह, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. मुकेश मिश्रा व रजिस्ट्रार आशीष तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...