अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष कालीचरण एवं राममिलन क्रीड़ा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने कार्यक्रम का समापन गोंडा के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी द्वारा खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया पुरुष वर्ग में 100 मीटर में चेतन सोलंकी, गीतम सिंह, मनीष कुमार, 200 मीटर में मनीष कुमार, गीतम सिंह, शिवम, 400 मीटर में गौरव भारद्वाज, शिवम चौधरी, सत्यम जादौन, 800 मीटर में देवशरण, तुषार, आयुष भारद्वाज, 1500 मीटर में देवशरण, तुषा...