मुरादाबाद, मई 2 -- समर वैली स्कूल में शनिवार को ओपन इन्विटेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मुरादाबाद, बरेली, मेरठ और चंदौसी सहित 25 विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्पीड स्केटिंग में संतुलन, गति और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा। समापन अवसर पर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, पीएमएस पब्लिक स्कूल द्वितीय, समर वैली स्कूल तृतीय तथा शिरडी साई पब्लिक स्कूल चतुर्थ स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.