फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा रोड पर एक कपड़ों की दुकान में ओपनिंग से पहले ही चोरी का मामला सामने आया है। गुरुवार रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब डेढ़ से दो लाख रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित दुकानदार साहिल ने बताया कि वह अपनी पुरानी दुकान को सड़क के दूसरी ओर शिफ्ट कर रहा था और शुक्रवार को नई दुकान की ओपनिंग होनी थी। इसके लिए वह दिल्ली से करीब डेढ से दो लाख रुपये का माल लाया था। वीरवार देर रात तक वह दुकान में कपड़ों को रैक पर सजा कर घर चला गया था। सुबह पहुंचने पर शटर टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। द...