नई दिल्ली, जून 9 -- सैन फ्रांसिस्को। एआई मंच चैटजीपीटी का संचालन करने वाली अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने प्रारंभिक गोपनीय दस्तावेज अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी के पास दाखिल कर दिए हैं, जिससे उसके सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध होने का रास्ता खुल सकता है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब एआई क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में तेजी से आगे कदम बढ़ा रही हैं। कंपनी के आईपीओ के समय को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। वर्ष 2015 में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में शुरू हुई ओपनएआई अब लगभग 852 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन वाली कंपनी बन चुकी है। यह भी पढ़ें- ओपनएआई ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए यह भी पढ़ें- Zepto IPO से पहले बड़ा खुलासा! Rs.5,905 करोड़ का घाटा, ED की जांच भी जारी, आखिर क्या करें निवेशक? यह भी पढ़ें- SpaceX I...