नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- भले ही ये कार अब भारतीय बाजार में नहीं मिलती हो, लेकिन जब तक ये बिक रही थी तब तक इसका एक तरफा दबदबा देखने को मिलता था। हम यहां बात कर रहे हैं फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) की। हालांकि, ये बात अलग है कि अब ये दुनियाभार के बाजारों से अपना बोरिया-बिस्तर समेट चुकी है। अपने समय में यह शानदार क्वालिटी, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स के साथ आती थी। दुनिया भर में इस SUV को चाहने वाले कई लोग हैं। इसके एक ओनर को तो ईकोस्पोर्ट इतना ज्यादा पसंद थी कि उसने इसे गजब का मॉडिफिकेशन दे डाला। हम यहां बात कर रहें हैं USA की एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट की, जिसे ऑनलाइन नीलामी प्लेटफॉर्म 'Bring A Trailer' पर नीलामी के लिए रखा गया है। इस ईकोस्पोर्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे 6 पहियों और लंबी पिछली बॉडी के साथ मॉडिफाई किया गया है। यह देख...