रांची, सितम्बर 12 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।ओथ फांउडेशन की ओर शनिवार को सीएम एक्सीलेंस स्कूल में छात्रों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण हुआ। साथ ही विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान विशेष स्वच्छता का ध्यान रखने को लेकर जागरूक किया गया। छात्राओं को साफ-सफाई से लेकर उनके खानपान के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं, संस्था की सदस्य दीपा बंका ने कहा की उनका उद्देश्य ग्रामीण , वंचित वर्गों की बालिकाओं तक भी सेनेटरी नैपकिन की पहुंच को आसान बनाना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। माहवारी को लेकर समाज में खुलकर बात करने के प्रति भी सभी बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में दीपक बांका, दीपा बांका नीता पांडे उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...