हाथरस, मई 1 -- हाथरस। बुधवार को रालोद पदाधिकारियों ने बिजली समस्याओं को लेकर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर अफसरों का घेराव किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने जेई खुटीपुरी का तबादला लाखनू सबस्टेशन के लिए कर दिया। लाखनू बिजलीघर पर तैनात जेई का तबादला खुटीपुरी के लिए कर दिया गया। मुरसान के खुटीपुरी बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर और बमोली लहरा बिजली घरों से संबंधित समस्याओं से परेशान होकर क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्याम प्रधान के साथ बिजली घर को घेर लिया। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। समस्याओं को लेकर खुटीपुरी पर तैनात जूनियर इंजीनियर को हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से खफा लोगों ने पल्ला-सेहतपुर रोड जाम किया रालोद के महासचिव बंटी भईया जिला अध्यक्ष का फोन न उठाने ट्रांसफॉर्म को न बदल...