ओडीशा से गांजा लाकर एनसीआर में कर रहे थे सप्लाई, दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने ओडीशा से गांजा तस्करी कर लाने वाले दो आरोपियों को 20 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से गाजियाबाद और एनसीआर में गांजा सप्लाई कर रहे थे। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि स्वाट टीम और थाना साहिबाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई के दौरान गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम गौरव पाल निवासी रामनगर अर्थला थाना साहिबाबाद और अमित कुमार निवासी ग्राम जैतपुरा थाना पछायगांव जिला इटावा, हाल पता रामपाल का किराये का मकान, निकट अहिल्याबाई पार्क के पास पाल रोड अर्थला बताए। पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.