ओडीओसी योजना: पूंजी संग बाजार भी देगी सरकार, नया ब्लूप्रिंट जारी
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना को नई ऊर्जा देने के लिए वर्ष 2026-27 का नया ब्लूप्रिंट जारी कर दिया है। नई ओडीओसी वित्त पोषण सहायता एवं विपणन प्रोत्साहन योजना के तहत अब उद्यमियों को केवल उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद ही नहीं मिलेगी, बल्कि उनके उत्पादों को बाजार, ब्रांडिंग और विपणन का भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसका सीधा लाभ सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों कारीगरों, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को मिलने की उम्मीद है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहारनपुर जिले के लिए शहद आधारित उत्पाद, चाट, घेवर, मुजफ्फरनगर के लिए गुड़, चाट, टिक्की और पेड़ा, जबकि शामली के लिए गुड़ आधारित उत्पाद, चाट और पतंगतोड़ मिठाई को प्रोत्साहन योजना में शामिल किया गया है। इन उत्पादों से जुड़े उद्यमियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.