सोनभद्र, अप्रैल 17 -- सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में सोनभद्र के कालीन हस्तशिल्पियों, उद्यमियों और कारीगरों को इकाई स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत कालीन उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में इकाई स्थापित करने वाले उद्यमियों को ऋण के सापेक्ष मार्जिन मनी सहायता/सब्सिडी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर हार्ड कॉपी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सोनभद्र में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो. 6388461328 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिये 30 मई तक करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...