कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश की ओडीओपी योजना को समझने के लिए राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का दल शुक्रवार को कानपुर पहुंचा। एचबीटीयू कैंपस स्थित सभागार में मंडलायुक्त व उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पीपीटी के माध्यम से ओडीओपी, एमएसएमई पॉलिसी-2022, तकनीकी उन्नयन योजना और प्लेज पार्क पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही राजस्थान सरकार की औद्योगिक योजनाओं पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा निर्यात इकाइयों का निरीक्षण भी किया। दल को सैडलरी, गारमेंट इकाइयों के निर्माण को भी दिखाया गया। दल ने मंडलायुक्त एवं आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के विजयेंद्र पांडियन से भी मुलाकात की। दोनों राज्यों की योजनाओं में मौजूद भिन्नताओं को कम करने और बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। राजस्थान के अधिकारियों में सीवी नवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.