आगरा, मई 27 -- बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने शहर के प्राचीन जरी जरदोजी एवं गलीचे को एक जनपद एक उत्पाद की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बिना बताए अनुपस्थित रहने को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत का वेतन रोकने को कहा। एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह सब-स्टेशन से संबंधित आपूर्ति में उद्योगों की दिक्कत की जानकारी ली गई। मार्च से लंबित इस प्रकरण में देरी को लेकर संबंधित से जवाब तलब किया। वहीं फाउंड्री नगर में सेटीलाइट बस स्टैंड के जल्द लोकार्पण के विषय में बताया गया। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, लग्जरी इलेक्ट्रानिक बसें भी मिलेंगी, सीएम योगी ने दिए निर्देश सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन की स्थापना से संबंधित प्रकरण...