औरैया, जुलाई 16 -- देशी घी और दुग्ध उत्पाद के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। उद्योग विभाग ने ओडीओपी योजना के तहत 300 उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण देने और मुफ्त टूलकिट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा। आवेदन के समय आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। उपायुक्त उद्योग दिनेश चंद्र ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, दिबियापुर रोड स्थित कार्यालय से ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...