ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के लिए करें आवेदन
मऊ, जून 28 -- मऊ। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि जनपद मऊ में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना वर्ष 2026-27 संचालित की जाएगी। योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल बनाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों को मानदेय के साथ उन्नत प्रकार की टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि हो सके। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जून से प्रारंभ है, 04 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक संचालित रहेगी। योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मऊ से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.