वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सरकार ने ओडीओपी और जीआई क्षेत्रों में काम कर रहे कुटीर उद्यमियों, संस्थाओं को कॉम फैसिलिटी सेंटर बनाने का अवसर देगी। इच्छुक उद्यमी को केवल 10 प्रतिशत राशि लगानी होगी, बाकी पैसा सरकार वहन करेगी। उद्योग उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि सिल्क उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी के लिए ये केंद्र बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों और उद्यमियों को आधुनिक तकनीक एवं विश्व स्तरीय सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। केंद्रों में आधुनिक डिजाइन, टेक्नोलॉजी, गुणवत्ता परीक्षण लैब, रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों की पैकेजिंग जैसी सुविधाएं होंगी। ऐसे उद्यमी समूह या एसपीवी के पास 20 हजार वर्गफीट जमीन होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- ओडीओपी योजना में इत्र व अगरबत्ती नि...