ओडीओपी उत्पादों के लिए साक्षात्कार 3 व 4 अगस्त को
कुशीनगर, अगस्त 1 -- कुशीनगर। जनपद के पारंपरिक शिल्प कार्य से जुड़े हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत केले रेशा उत्पाद एवं केले से निर्मित समस्त उत्पादों के कार्य में संलग्न इच्छुक कारीगरों के लिए चयन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर चयन समिति द्वारा 3 अगस्त एवं 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे से चयन व साक्षात्कार की कार्यवाही की जाएगी। साक्षात्कार कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, केवल छपरा, रामकोला रोड, पडरौना में आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- डायट में योजनाओं की हुई समीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.