बहराइच, मई 28 -- बहराइच। एक जनपद-एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के कौशल विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। चयनित उत्पाद-खाद्य प्रसंस्करण व गेहूं के डंठल से निर्मित कलाकृति ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक जनपदवासी आवेदन कर सकते हैं। योजना अन्तर्गत शैक्षिक योग्यता की कोई बाधा नहीं है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजनान्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षणोपरान्त टूल किट प्रदान किए जाने का प्राविधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.